साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह ने शानदार बॉलिंग की और सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। बुमराह ने इस मैच में 3 विकेट लिए और इसके दम पर वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी इस मैच में 2 सफलता हासिल की और उन्होंने भी एक बड़ी उपलब्धि अपने ना की।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट बुमराह के नाम
बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। बुमराह ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाते हुए प्रोटियाज टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम भी किया। बुमराह ने क्विंटन डिकॉक, रियान रिकेल्टन और कार्बिन बॉश को आउट किया। इन 3 विकेट की मदद से वो अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड आर अश्विन और अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज था जिन्होंने 32 विकेट लिए हैं। बुमराह ने 33 विकेट लेकर अब अश्विन और अर्शदीप को पीछे छोड़ दिया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने भी अच्छी बॉलिंग की और उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने एडन मार्करम और मार्को यानसेन का विकेट लिया। इन 2 विकेट की मदद से अर्शदीप सिंह अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। अर्शदीप सिंह के नाम अब 32 विकेट हो गए हैं।
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
33 विकेट – जसप्रीत बुमराह
32 विकेट – अर्शदीप सिंह
32 विकेट – आर अश्विन
29 विकेट – हार्दिक पांड्या
22 विकेट – रविंद्र जडेजा
ये खबर भी पढ़ें
