जसप्रीत बुमराह की इंजरी एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चिंता बन गई है। इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए बुमराह श्रीलंका दौरे से भी बाहर हो गए हैं। आगामी एशियन गेम्स, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और फिर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह भारतीय टीम को बड़ा झटका है। अब बुमराह का वर्कलोड जो अक्सर चर्चा में रहता है, उस पर पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी ने जहां बुमराह को एक साल का ब्रेक लेने की सलाह दी है। वहीं राजू कुलकर्णी ने कहा है कि बुमराह के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना आसान नहीं हैं। अगर वह सोचेंगे कि आईपीएल, टी20 क्रिकेट, वनडे और टेस्ट सब खेल लेंगे तो यह आसान नहीं है। इसलिए उन्हें एक फॉर्मेट चुनना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन फॉर्मेट है, तो बुमराह को सिर्फ टेस्ट ही खेलना चाहिए।

करसन घावरी की बुमराह को खास सलाह

घावरी ने एक मिड डे से बात करते हुए कहा,”बुमराह को पांच-छह महीने या फिर एक साल का ब्रेक ले लेना चाहिए। इसके बाद वह अपनी 100 प्रतिशत फिटनेस में वापसी कर पाएंगे। दिक्कत यह है कि वह आधे-अधूरे तौर पर फिट होकर टूर्नामेंट में जाते हैं और फिर वर्कलोड के कारण बीच सीरीज से उनको वापस लौटना पड़ता है। यह एकदम गैर जरूरी है। अगर वह पूरा टूर्नामेंट या सीरीज खेल सकते हैं तो ही उन्हें टीम में लाना चाहिए।”

वहीं उन्होंने आगे मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को बैक करते हुए कहा,”शमी और भुवी आईपीएल में लगातार बिना चोट के खेल रहे हैं। उन्हें नेशनल सेट अप में वापस लौटना चाहिए। चयनकर्ताओं को उन्हें कंसीडर करना चाहिए। सभी तेज गेंदबाज इंजरी से गुजरते हैं, लेकिन पिछले 2-3 साल में बुमराह के साथ लगातार ऐसा लगा रहा है। बहुत मुश्किल से वह कोई सीरीज पूरी खेल पाते हैं। यह उनके लिए और देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।”

कुलकर्णी ने दी बुमराह को सिर्फ टेस्ट खेलने की सलाह

भारत के एक अन्य पूर्व तेज गेंदबाज राजू कुलकर्णी ने जसप्रीत बुमराह को सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा,”मुझे नहीं लगता है कि बुमराह तीनों फॉर्मेट में खेलना जारी रख पाएंगे। टीम मैनेजमेंट को उन्हें सिर्फ एक फॉर्मेट टेस्ट में ही खेलने के लिए कंसीडर करना चाहिए। हालांकि, वह आईपीएल, टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल भी खेलना चाहेंगे, मगर यह शायद नहीं हो पाएगा। इसी कारण अच्छा होगा अगर मोहम्मद सिराज को शमी और भुवी जैसे सीनियर्स का साथ मिले। भुवी को टी20 इंटरनेशनल में ला सकते हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आप शमी और सिराज को टेस्ट में रोटेट कर सकते हैं। इससे बुमराह का प्रेशर भी घटेगा।”

बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। इसके बाद टीम इंडिया को अगले महीने एशियाई खेलों के लिए जापान जाना है। अब देखना होगा कि तब तक वह अपनी फिटनेस हासिल कर पाते हैं या नहीं। अगर एशियाई खेल में बुमराह नहीं उतरे तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। वहां भारत को पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना पड़ सकता है।

‘वैभव के सफर को कठिन बनाया गया…’: सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- उनको बोला पहले सिर्फ पानी पिलाओ

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है कि, वैभव के सफर को जानबूझकर कठिन बनाया गया। उनका मानना है कि आयरलैंड दौरे पर वैभव का डेब्यू होना चाहिए था, लेकिन उनको सिर्फ पानी पिलाने के लिए बोला गया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर