वनडे और टी20 में तो एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। वहीं टेस्ट क्रिकेट के करीब 149 साल पुराने इतिहास में अगर सबसे महंगे ओवर की बात करें तो वह 35 रन का रहा है। इतना ही नहीं सबसे चौंकानी वाली बात यह है कि अब तक टेस्ट में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी आ चुके हैं। मगर इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं जसप्रीत बुमराह। बल्कि दूसरे स्थान पर ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज मौजूद हैं।

वहीं इस लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों की टॉप लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय मौजूद हैं। बुमराह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं तो हार्दिक पंड्या 11वें स्थान पर मौजूद हैं। जबकि शाहिद अफरीदी, हैरी ब्रूक, क्रिस केयर्न्स, नाथन एस्ले, ब्रेंडन मैकुलम, क्रेग मैकमिलन, समेत कई खिलाड़ी हैं।

जसप्रीत बुमराह ने यह रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड दौरे पर बनाया था। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन ठोकते हुए टेस्ट क्रिकेट इतिहास का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यूं तो टी20 और वनडे में 25,30 रन का ओवर आम बात है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यह इतना आम नहीं हैं। सिर्फ एक बार ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन बने हैं।

ये हैं टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन कूटने वाले बल्लेबाज

रनबल्लेबाजगेंदबाजमैचस्थानसीजन
35जसप्रीत बुमराह (4,w,4nb,6,4,4,4,6,1)स्टुअर्ट ब्रॉडभारत बनाम इंग्लैंडबर्मिंघम2022
28ब्रायन लारा (4,6,6,4,4,4)रॉबिन पीटरसनवेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग2003-04
28जॉर्ज बेली (4,6,2,4,6,6)जेम्स एंडरसनऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडपर्थ2013-14
28केशव महाराज (4,4,4,6,6b,4)जो रूटदक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंडपोर्ट एलिजाबेथ2019-20
27शाहिद अफरीदी (6,6,6,6,2,1)हरभजन सिंहपाकिस्तान बनाम भारतलाहौर2005-06
27हैरी ब्रूक (6,4,4,4,6,3)जाहिद महमूदइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानरावलपिंडी2022-23
26क्रेग मैकमिलन (4,4,4,4,6,4)यूनिस खानन्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानहैमिल्टन2000-01
26ब्रायन लारा (4,0,6,6,6,4)दानिश कनेरियावेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तानमुल्तान2006-07
26मिचेल जॉनसन (4,4,6,0,6,6)पॉल हैरिसऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग2008-09
26ब्रेंडन मैकुलम (4,6,6,0,4,6)सुरंगा लकमलन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाक्राइस्टचर्च2014-15
26हार्दिक पंड्या (4,4,6,6,6,0)पुष्पकुमाराभारत बनाम श्रीलंकापल्लेकेले2017
25एंडी रॉबर्ट्स (4,6,2,6,6,1L)इयान बॉथमवेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंडपोर्ट ऑफ स्पेन1980-81
25रामनरेश सरवन (4,4,4,4,4nb,4,0)मुनफ पटेलवेस्टइंडीज बनाम भारतबासेटेरे2006
25ए. बी. डिविलियर्स (6,6,6,6,1w)एंड्रयू मैकडोनाल्डदक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलियाकेप टाउन2008-09

शुभमन-इशान नंबर 1, बाबर आजम को फायदा, वैभव टॉप 50 में बरकरार; ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग

आईसीसी द्वारा ताजा रैंकिंग बुधवार 5 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी टी20 रैंकिंग में 48वें पायदान पर मौजूद हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर