टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए हैं और मौजूदा वक्त में भी बेहतरीन बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं हैं जिनके नाम पर कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में साल 2022 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। कमाल की बात ये है कि बुमराह का रिकॉर्ड पिछले 4 साल के कायम है और उसे कोई नहीं तोड़ पाया है।
बुमराह ने एक ओवर में बनाए थे 35 रन
जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। बुमराह ने एक साल ब्रायन लारा, जॉर्ज बेली और केशव महाराज का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा था जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में 28-28 रन बनाने का कमाल किया था। यानी ये तीनों टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए थे।
टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी और हैरी ब्रुक मौजूद हैं जिन्होंने 27-27 रन बनाए थे जबकि इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 5 बल्लेबाजों एक साथ मौजूद हैं। क्रेग मैकमिलन, ब्रायन लारा, मिचेल जॉनसन, ब्रैंडन मैकुलम और हार्दिक पंड्या इस स्थान पर हैं जिन्होंने टेस्ट प्रारूप में एक ओवर में 26-26 रन बनाने का कमाल किया था। हार्दिंक पंड्या ने ये कमाल साल 2017 में पुष्पा कुमारा की गेंद पर किया था। यानी इस लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय बैटर ही मौजूद हैं जो बुमराह और हार्दिक हैं।
टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज
35 रन – जसप्रीत बुमराह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (2022)
28 रन – ब्रायन लारा बनाम रॉबिन पीटरसन (2003)
28 रन – जॉर्ज बेली बनाम जेम्स एंडरसन (2013)
28 रन – केशव महाराज बनाम जो रूट (2020)
27 रन – शाहिद अफरीदी बनाम हरभजन सिंह (2005)
27 रन – हैरी ब्रूक बनाम जाहिद महमूद (2022)
26 रन – क्रेग मैकमिलन बनाम यूनिस खान (2001)
26 रन – ब्रायन लारा बनाम दानिश कनेरिया (2006)
26 रन – मिचेल जॉनसन बनाम पॉल हैरिस (2009)
26 रन – ब्रैंडन मैकुलम बनाम सुरंगा लकमल (2014)
26 रन – हार्दिक पांड्या बनाम पुष्पाकुमारा (2017)
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा, करणबीर बने नंबर 1; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज नहीं रहे। ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया और रोहित शर्मा को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
