T20 World Cup 2026: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा लीग मैच नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में 12 फरवरी को खेलना है। इस मैच के लिए टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे साथ ही तब तक टीम के सुपर स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह भी ठीक हो जाएंगे।
दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे बुमराह-सुंदर
यानी नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए सुंदर और बुमराह दोनों ही चयन के लिए उपलब्ध होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के उपलब्ध होने के बाद भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी मुश्किल आने वाली है। बुमराह के आने के बाद अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज में से किसे प्लेइंग 11 में रखा जाएगा ये बड़ा सवाल है वो भी तब जब दोनों ने यूएसए के खिलाफ शानदार बॉलिंग की थी। सिराज ने 3 विकेट लिए थे जबकि अर्शदीप ने 2 विकेट लिए थे और वो टीम के रेगुलर तेज गेंदबाज हैं।
संजू को मौका मिलना मुश्किल
यूएसए के खिलाफ इशान किशन ज्यादा स्कोर तो नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग अच्छी रही थी ऐसे में उन्हें नामीबिया के खिलाफ मौका दिया जा सकता है और संजू की अभी अंतिम ग्यारह में वापसी की संभावना कम ही दिख रही है। यानी भारत के लिए पारी की शुरुआत फिर से अभिषेक शर्मा और इशान किशन करते नजर आ सकते हैं जबकि तिलक वर्मा तीसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर होंगे।
सिराज या अर्शदीप में किसे मिलेगा मौका
वाशिंगटन सुंदर के वापस आने के बाद इस बात की संभावना है कि उनमें और रिंकू सिंह में से किसी एक को मौका मिल सकता है। भारत की बैटिंग लाइनअप में हार्दिक पंड्या 5वें नंबर पर होंगे जबकि रिंकू या सुंदर में से किसी एक को छठे नंबर पर मौका मिल सकता है। सातवें नंबर पर शिवम दुबे जबकि आठवें नंबर पर अक्षर पटेल होंगे। टीम में शुद्ध स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती होंगे जबकि तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह के अलावा सिराज या अर्शदीप में से कोई एक होगा।
नामिबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-यूएसए मैच के बाद अंकतालिका, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा
