भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच-पांच मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भी भारतीय टेस्ट स्क्वाड का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं आकाशदीप भी पिछले साल इंग्लैंड दौरे के बाद अब भारतीय टीम में लौटे हैं।
वहीं पिछली दो सीरीज में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरने वाले मानव सुतार और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को स्क्वाड से बाहर किया गया है। अंशुल कम्बोज की भी पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू के बाद अब भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में एंट्री मिली है।
ऋषभ पंत के खेलने पर संशय
भारतीय टेस्ट टीम में ऋषभ पंत का नाम शामिल है लेकिन उनका नाम फिटनेस के आधार पर डाला गया है। अगर वह फिट होते हैं तो ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। इससे पहले इंडिया ए के लिए भी जारी टीम में उनका नाम फिटनेस के आधार पर ही शामिल था। अगर पंत अनफिट हुए तो कुमार कुशाग्र की इस टीम में भी एंट्री हो सकती है।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) [सब्जेक्ट टू फिटनेस], ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
यहां देखें टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:-
- पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर 2026, वेलिंगटन (सुबह 3.30 बजे IST)
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026, क्राइस्टचर्च (सुबह 3.30 बजे IST)
शुभमन गिल कप्तान, इशान-श्रेयस की वापसी, रविंद्र जडेजा बाहर; न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान
भारतीय टीम 4 नवंबर 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर वनडे सीरीज के लिए दो स्क्वाड जारी किए गए हैं। पहले तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे और आखिरी दो मैचों के लिए कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है। इशान किशन चौथे व पांचवें वनडे में उपकप्तानी करेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
