पीवी सिंधु शुक्रवार (17 जुलाई) को नोजोमी ओकुहारा के हटने के बाद जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। इस तरह से दुनिया की नंबर 10 खिलाड़ी सिंधु इस सीजन में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इससे पहले वह मलेशियन सुपर 1000 और ऑस्ट्रेलिया सुपर 500 में भी पहुंच चुकी हैं।

31 साल की सिंधु का सामना चीन की चेन यूफेई से होगा, जिनसे वह 6-8 से पीछे हैं। सिंधु ने उन्हें 2019 के वर्ल्ड टाइटल के बाद से लगभग 7 साल से नहीं हराया है। यूफेई इस सीजन में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं और वर्ल्ड टूर रेस में टॉप रैंक पर हैं। हालांकि, उनकी ऑफिशियल रैंकिंग नंबर-4 है। वह तीसरे सेट में कमजोर दिखाई देती हैं।

शानदार फॉर्म में यूफेई

टोक्यो 2021 की 28 साल की ओलंपिक चैंपियन यूफेई ने इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स जीता और थाईलैंड और मलेशिया मास्टर्स में सुपर 500 के फाइनल में जगह बनाई। वह सुपर 1000 मलेशिया ओपन और ऑल इंग्लैंड के साथ-साथ भारत और सिंगापुर में सुपर 750 में भी सेमीफाइनल में पहुंचीं।

सिंधु को पहले टाइटल का इंतजार

सिंधु इस सीजन अपने पहले टाइटल का इंतजार है। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन टॉप 4 में शामिल खिलाड़ियों से सामना होने पर दिक्कत हुई है। एन से-यंग भी चोटों के कारण जापान ओपन से बाहर हो गई थीं। ज्यादातर टॉप शटलर वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतने करीब चोट लगने का खतरा मोल नहीं लेंगे। अगले हफ्ते होने वाला चाइना ओपन भी सुपर1000 इवेंट के तौर पर काफी जरूरी है।

पीवी सिंधु ने सिर्फ 35 मिनट में दुनिया की 5वें नंबर की शटलर को हराया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के प्री-क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 5वें नंबर की खिलाड़ी हान यू को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीवी सिंधु का अब अगला मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। टूर्नामेंट में अब भारतीय चुनौती के नाम पर पीवी सिंधु ही हैं। पूरी खबर पढ़ें