Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy Elite 2025-26 : पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने वो कमाल किया जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी 2025-26 सीजन में गजब का प्रदर्शन किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। रणजी के इस सीजन के फाइनल में जम्मू-कश्मीर का सामना कर्नाटक के साथ हुआ और ये मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर पारस डोगरा की टीम को विजेता घोषित किया गया।

शुभम पुंडीर बने प्लेयर ऑफ द मैच

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभम पुंडीर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के बॉलर आकिब नबी डार को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को बेशक जीत नहीं मिली, लेकिन ये टीम पूरी तरह से कर्नाटक पर हावी रही। कर्नाटक फाइनल मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा और उसे उप-विजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बनाए 584 रन

इस फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस, जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और फिर पहली पारी में शुभम पुंडीर की 121 रन की शतकीय पारी के दम पर 584 रन बनाए। इसके जवाब में कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल के 160 रन की पारी के दम पर पहली पारी में 293 रन पर सारे विकेट गंवा दिए। जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में 291 रन की बढ़त मिली।

जम्मू-कश्मीर को मिली थी 633 रन की बढ़त

जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए कामरान इकबाल के 160 रन और साहिल लोत्रा के नाबाद 101 रन की पारी के दम पर 4 विकेट पर 342 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की इसके बाद कुल बढ़त 633 रन की हुई और कर्नाटक को जीत के लिए 634 रन का टारगेट मिला, लेकिन इस टीम को बैटिंग का मौका नहीं मिला और मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

प्रसिद्ध कृष्णा को मिले 7 विकेट

इस मैच की पहली पारी में कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे जबकि जम्मू-कश्मीर के लिए पहली पारी में आकिब नबी दार ने 5 विकेट चटकाए। वहीं दूसरी पारी में कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट लिए यानी उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए। इस मैच में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा की कप्तानी शानदार रही और उन्होंने पहली पारी में टीम के लिए 70 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

‘अभिषेक यही तो झेल रहे हैं अभी’, सहवाग ने सफल होने के लिए दिए अहम सुझाव; कहा- गेंदबाज नहीं गेंद का सम्मान करो

अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11