जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचा। आकिब नबी रणजी ट्रॉफी के 92 साल के इतिहास में एक ही सीजन में 60 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। आकिब नबी रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

आकिब नबी ने उत्तराखंड के मयंक मिश्रा को पीछे छोड़ा। मयंक मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आठ मैच में 17.69 के औसत और 2.77 की इकॉनमी से 59 विकेट लिए। आकिब नबी के इस सीजन अब 10 मैच में 12.56 के औसत और 2.65 की इकॉनमी से 60 विकेट हो चुके हैं।

आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 7वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी करियर में 15वीं बार पांच विकेट लिए। आकिब नबी ने फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शिखर शेट्टी को आउट कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया था।

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी लिए थे 5-5 विकेट

रणजी ट्रॉफी का यह सीजन आकिब नबी के लिए बहुत ही शानदार रहा है। आकिब नबी ने इस सीजन क्वार्टर फाइनल में पांच विकेट लिए थे। उसके बाद सेमीफाइनल में भी पांच विकेट लिए। अब फाइनल में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

कर्नाटक के श्रेयस गोपाल तीसरे नंबर पर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर कर्नाटक के श्रेयस गोपाल हैं। श्रेयस गोपाल ने 10 मैच में 22.04 के औसत और 2.83 की इकॉनमी से 47 विकेट लिए हैं। गुजरात के सिद्धार्थ देसाई चौथे नंबर पर हैं। सिद्धार्थ देसाई ने इस सीजन सात मैच में 18.42 के औसत और 2.63 की इकॉनमी से 45 विकेट लिए।

पांचवें नंबर पर बंगाल के शाहबाज अहमद हैं। शाहबाज अहमद ने आठ मैच में 16.53 के औसत और 2.85 की इकॉनमी से 39 विकेट लिए हैं। भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी छठे नंबर पर हैं। मोहम्मद शमी ने इस सीजन सात मैच खेले, जिसमें उन्होंने 16.72 के औसत और 2.68 की इकॉनमी से 37 विकेट लिए।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

‘अभिषेक यही तो झेल रहे हैं अभी’, सहवाग ने सफल होने के लिए दिए अहम सुझाव; कहा- गेंदबाज नहीं गेंद का सम्मान करो
टी20 वर्ल्ड कप: भारत को न भारी पड़ जाएं शिवम दुबे के 2 ओवर, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मौका गंवाया