इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत में जेमी ओवर्टन ने बड़ी भूमिका निभाई। जेमी ने भारत में गेंद से जलवा बिखेरा तो उनके जुड़वां भाई क्रेग ओवर्टन ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन शतक लगाया। इस तरह से शनिवार (12 अप्रैल) का दिन जुड़वां भाइयों के नाम रहा।

जेमी ओवर्टन ने झटके 4 विकेट

संजू सैमसन की शतकीय पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 189 रन पर आउट हो गई। जेमी ओवर्टन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने समीर रिजवी,डेविड मिलर, टिस्टन स्टब्स और आकिब नबी डार का विकेट लिया।

क्रेग ओवर्टन ने शानदार शतक लगाया

क्रेग ओवर्टन ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में एसेक्स के खिलाफ समरसेट के लिए शानदार शतक लगाया। क्रेग ने 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने 19 चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी की मदद से समरसेट ने 348 रन बनाए। एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं दोनों भाई

क्रेग ओवर्टन ने इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट और 7 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 21 और वनडे में 5 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टेस्ट में 182 रन और वनडे में 68 रन बनाए हैं। जेमी ओवर्टन ने इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट, 13 वनडे और 24 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 4, वनडे में 14 और टी20 में 20 विकेट लिए है। इसके अलावा टेस्ट में 106, वनडे में 272 और टी20 में 88 रन बनाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यहां वेन्यू, स्क्वाड, पिच, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें