राजस्थान के टोंक में हुआ जन्म और फिर छात्र वीजा पर इंजीनियरिंग करने आयरलैंड गए जय मूंद्रा की किस्मत पलट चुकी है। भारतीय मूल के इस आयरिश खिलाड़ी ने हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए टीम इंडिया को खूब छकाया था। जय ने दो मैचों में पांच विकेट लेकर टीम इंडिया को 0-2 से हराने में आयरलैंड के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के लिए एक फ्रेंचाइजी ने सबसे पहला दांव जय मूंद्रा पर ही लगाया।
इस टी20 लीग में छह टीमों ने अभी तक 36 खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें 12-12 खिलाड़ी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीजदरलैंड्स के शामिल हैं। प्रत्येक टीम ने छह खिलाड़ियों को अभी अपने साथ रखा है। इसी कड़ी में रॉटरडैम डॉकर्स ने अपना पहला चयन जय मूंद्रा के रूप में किया है।
जबकि एम्सटरडैम फ्लेम्स ने कर्टिस कैम्फर, आयरिश वोल्वस ने मैथ्यू हम्फ्रीज, डबलिन गार्जियन्स ने बेंजामिन कैलिट्ज, एडिनबर्ग कास्टल रॉकर्स ने गैरेथ डेलानी और ग्लास्गो कॉस्मिक ने ब्रैड कर्री पर अपना पहला-पहला दांव लगाया। भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन भी इस लीग का हिस्सा हैं। वह डबलिन गार्जियन्स के कप्तान व मेंटोर हैं।
रॉटरडैम डॉकर्स सह-मालिक जॉटी रोड्स ने जय मूंद्रा को फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ने पर खास बयान दिया। उन्होंने कहा,”जय मूंद्रा ने जिस तरह से इंटरनेशनल डेब्यू किया, उसके बाद से हम उनको अपने स्क्वाड में लाने के लिए तत्पर थे। वह एक बेहतरीन युवा टैलेंट हैं। हम उन्हें अपने साथ जोड़कर खुश और उत्साहित हैं। मुझे लगता है जय के अलावा हमारे पास आयरलैड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के कई अन्य शानदार खिलाड़ी भी हैं। मुझे लगता है कि हमारी टीम का बैलेंस बेहतरीन है।”
ड्राफ्ट के बाद सभी टीमों में मौजूद खिलाड़ियों की लिस्ट:-
- एम्सटरडैम फ्लेम्स (Amsterdam Flames): कर्टिस कैम्फर, काइल क्लाइन, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, जॉर्डन नील, मैक्स ओ डाउड
- आयरिश वोल्वस (Irish Wolves): मैथ्यू हम्फ्रीज, फ्रेड क्लासेन, टिम टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, जैनुल्लाह इहसान, एलेक्जैंडर रॉय
- डबलिन गार्जियन्स (Dublin Guardians): बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू होलार्ड, क्रेग यंग, नोह क्रोएस, क्रिस ग्रीव्स
- एडिनबर्ग कास्टल रॉकर्स (Edinburgh Castle Rockers): गैरेथ डेलानी, रॉस एडेयर, जैक जार्विस, चार्ली टीयर, साफयान शरीफ, फिनले मैकक्रीथ
- ग्लास्गो कॉस्मिक (Glasgow Cosmic): ब्रैड कर्री, मैथ्यू क्रॉस, पॉल वैन मीकेरेन, माइकल लीस्क, ओलिवर डैविडसन, क्रिस मैकब्राइड
- रॉटरडैम डॉकर्स (Rotterdam Dockers): जय मूंद्रा, माइकल लेविट, रियान क्लाइन, जैसपर डैविडसन, विक्रमजीत सिंह, साकिब जुल्फिकार।
112 रन, 12 चौके, 3 छक्के और 5 विकेट: समित द्रविड़ का टी20 लीग में धमाल, बल्ले और गेंद दोनों से कर रहे कमाल
महाराजा ट्रॉफी कर्नाटक टी20 लीग में राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ का जलवा देखने को मिल रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर समित ने अभी तक इस लीग में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
