टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल काफी रोमांचक रहा। 253 रन बनाने के बाद भी भारत सिर्फ 7 रन से जीत पाया। इंग्लैंड की टीम ने 246 रन बना लिए और उसके इस विशाल स्कोर तक पहुंचने में जैकब बेथल ने अहम भूमिका निभाई। बेथल ने बेहतरीन शतक जड़ा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। 22 साल का यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जलवा बिखेरते दिखेगा। बेथल के आईपीएल में 2 मैच का अनुभव है।

जैकब बेथल को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 2.6 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)ने अपने साथ जोड़ा था। फिल साल्ट की अनुपस्थिति के कारण पिछले सीजन में बेथल को केवल 2 मैच में मोका मिला और उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बेथल ने इसमें से एक पारी में अर्धशतक जड़ा। दोनों मैचों में उन्होंने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी खेले।

आईपीएल में जैकब बेथल का प्रदर्शन

जैकब बेथल में 33 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बाए थे। मथीसा पथिराना ने उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया था। आरसीबी यह मैच 2 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। बेथल ने आईपीएल में 2 मैच की 2 पारियों में 33.50 के औसत और 171.79 के स्ट्राइक से 67 रन बनाए हैं। 55 उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। बेथल गेंदबाजी भी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

जैकब बेथल का टी20 करियर

जैकब बेथल के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 97 मैच की 90 पारियों में 24.57 के औसत और 141.98 के स्ट्राइक रेट से 1843 रन बनाए हैं। 105 उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 22 विकेट भी लिए हैं। 11 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें: भारत ने मैच जीता, जैकब बेथल ने दिल; फाइनल में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया