अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने ये भी बताया कि इस मैच में विराट कोहली की जगह भारत के लिए नंबर 3 पर कौन बैटिंग करेगा। आकाश ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर को भी शामिल किया जबकि 3 तेज गेंदबाजों को भी मौका दिया।

आकाश चोपड़ा ने इशान को नंबर 3 के लिए बताया परफेक्ट

आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में रोहित और गिल को चुना। उन्होंने कहा कि रोहित के लिए आईपीएल 2026 मिला-जुला रहा था और उन्हें इस सीरीज में रन बनाने की जरूरत होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रोहित बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने के करीब हैं साथ ही अगर वो एक और शतक लगा देते हैं तो वो बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर भी बन जाएंगे। आकाश ने रोहित-गिल की जोड़ी को वनडे की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी भी बता दिया।

इस वनडे सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं ऐसे में आकाश ने कहा कि इशान किशन तीसरे नंबर के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं और वो इस सीरीज में जमकर रन बनाएंगे। आकाश ने अपनी प्लेइंग 11 में श्रेयस अय्यर को बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर रखा जबकि पांचवें नंबर पर केएल राहुल को जबकि छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी को रखा। उन्होंने इस टीम में दो ऑलराउंडर के रूप में नितीश और सुंदर का चयन किया जबकि कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर जगह दी। उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव को अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी।

पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

वैभव छक्के नहीं लगा पाए तो क्या, चौके लगाने में नहीं हैं कम; इंडिया ए-अफगानिस्तान ए मैच के बाद सबसे ज्यादा 4-6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर

वैभव सूर्यवंशी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों में वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि चौके लगाने के मामले में वो टॉप-5 बल्लेबाजों में इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)