भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में बुधवार (28 जनवरी) को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तिरुवनंतपुरम में 31 जनवरी को पांचवें टी20 में भारतीय टीम बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। भारतीय टीम इस मैच में उस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है, जिसके साथ वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी। यानी भारतीय टीम नंबर-8 तक बल्लेबाजी के साथ उतर सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में इशान किशन की चोट से उबरने पर भारत की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। अक्षर पटेल को भी मौका मिल सकता है। रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है। कुलदीप यादव यादव और अर्शदीप सिंह में से एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के ध्यान में रखकर भारत की प्लेइंग 11 बनाई गई तो श्रेयस अय्यर को एक बार फिर मौका नहीं मिलेगा।

क्या संजू-इशान की बल्लेबाजी क्रम में होगा बदलाव?

भारतीय टीम पांचवें टी20 में इशान किशन और संजू सैमसन की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। संजू के फॉर्म को देखते हुए इशान को अभिषेक के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है। तिलक वर्मा की वापसी के बाद इशान और संजू में से एक खिलाड़ी ही खेलेगा। सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते दिखेंगे, जहां उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में अर्धशतक जड़ा।

टिम सीफर्ट का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड के दो दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

भारत के मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह होंगे। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती का खेलना तय है। अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव में से एक को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत नहीं कर रहे हैं, ऐसे में अर्शदीप को नई गेंद भुनाने के लिए मौका मिल सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव , अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।