आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। चेपॉक में इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला था। इस मैच में प्लेऑफ के टिकट दांव पर थे। चेन्नई की हार के बाद हैदराबाद तो प्लेऑफ में पहुंची साथ ही गुजरात टाइटंस को भी टॉप 4 का टिकट मिल गया। इस मैच में रोमांच चरम पर था और यह एक हाईवोल्टेज मुकाबला था। यही कारण है कि इस मुकाबले में गहमागहमी भी देखने को मिली। खासतौर से शांत स्वभाव के संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच।

इसके बाद मैच जब खत्म हुआ तो 70 रन की पारी खेलने वाले इशान किशन भी झल्लाहट में दिखे। उन्होंने सीएसके फैंस को उन्हीं के अंदाज में सीटी बजाकर सेलिब्रेट करते हुए चिढ़ाया और इशारा करते हुए स्टेडियम से जाने के लिए कहा। उनका यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल है। इशान के इस अंदाज को सीएसके फैंस नापसंद भी कर रहे हैं और कई सारी बातें भी लिख रहे हैं।

इशान ने सीएसके फैंस को कैसे चिढ़ाया, देखें Video

संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच क्यों हुई लड़ाई?

संजू सैमसन ने जब हेनरिक क्लासेन को स्टंप आउट किया उसके बाद यह विवाद देखने को मिला। हो सकता है कि पहले से ही विकेट के पीछे से संजू और बल्लेबाजी कर रहे क्लासेन के बीच बातचीत जारी होगी। उसके बाद जब संजू ने बेहतरीन स्टंपिंग से उन्हें आउट किया तो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को यह रास नहीं आया और उन्होंने कुछ अनुचित कहा।

आमतौर पर शांत रहने वाले संजू सैमसन को ऐसे किसी से भिड़ते नहीं देखा जाता है। यहां पर संजू भी गुस्से में दिखे और क्लासेन को आंख दिखाकर घूरते रहे। साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया, नूर अहमद ने सैमसन को गले लगाया और शिवम दुबे ने क्लासेन को रोकते हुए बाहर भेजा।

हैदराबाद ने सीएसके को चटाई धूल

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इशान किशन को 70 रन की उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ सनराइजर्स की टीम ने प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली।

Kal Ka Match Kaun Jeeta: चेन्नई को हरा प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स, इशान, क्लासेन और कमिंस चमके

चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 16 अंक हो गए। उसे एक मैच और खेलना है। उसके अलावा गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में पहुंच गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर