भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए उन 3 खिलाड़ियों के नाम लिए जो अब टीम इंडिया के लिए अहम होंगे। हालांकि इसके लिए उन्होंने अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पंड्या या फिर शिवम दुबे का नाम नहीं लिया।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने सुपर 8 कैंपेन की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले सीजन के फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम इंडिया 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे और फिर एक मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

इशान, सूर्यकुमार, बुमराह होंगे सबसे अहम

खिताब के लिए भारत की असली लड़ाई 22 फरवरी से शुरू होगी और भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने इशान किशन को तीन सबसे अहम खिलाड़ियों में पहले नंबर पर चुना। स्टार स्पोर्ट्स पर संजय बांगड़ ने कहा कि यहां से तीन खिलाड़ी जो भारत के लिए अहम होने वाले हैं उसमें इशान किशन सबसे अहम हैं। वो अभिषेक शर्मा के नहीं चलने पर भी भारत के लिए जिस तरह से रन बना रहे हैं उन पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी है और वो नंबर एक खिलाड़ी हैं।

संजय बांगड़ ने आगे कहा कि इन तीन खिलाड़ियों में मेरे लिए दूसरे नंबर पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने ज्यादातर मैचों में टीम के लिए रन बनाए हैं और वो मैच की परिस्थिति को समझते हैं। मेरे लिए तीसरे खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हर कोई इस इंडियन टीम के स्पिन पहलू के बारे में बात कर रहा हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जब मैच दांव पर होगा तो बॉलिंग के मामले में बुमराह अहम भूमिका निभाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें

अभिषेक-इशान ओपनर, सुंदर आउट; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में किया बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड