आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 69 रन), प्रभसिमरन सिंह (51 रन) व प्रियांश आर्या (57 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। वहीं हैदराबाद की ये इस सीजन में 4 मैचों में से तीसरी हार रही। इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद के लिए अब तक ये सीजन अच्छा नहीं रहा है।
इस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए थे, लेकिन इसके जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाते हुए मैच को जीत लिया। हैदराबाद का स्कोर बुरा नहीं था, लेकिन इस टीम के बॉलर इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए। पंजाब की बैटिंग शानदार रही और उसे जीत मिली। श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दम पर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा
श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 24 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया था और 33 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेलते हुए पंजाब को जीत दिलाई और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी जीत भी रही। इस जीत के साथ पंजाब के कुल 7 अंक हो गए और वो अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। श्रेयस ने जो पारी खेली उसके दम पर उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया।
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल में चेज करते हुए 11वीं बार 50 प्लस की पारी खेली और वो इस लीग में चेज करते हुए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए जबकि केएल राहुल 5वें नंबर पर चले गए जिन्होंने ऐसा 10 बार किया था। इस लीग में ऐसा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वार्नर और गौतम गंभीर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।
IPL में चेज करते हुए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाले बैटर्स
18 – डेविड वॉर्नर
18 – गौतम गंभीर
16 – विराट कोहली
12 – रोहित शर्मा
11 – श्रेयस अय्यर
10 – केएल राहुल
9 – एमएस धोनी
8 – एडम गिलक्रिस्ट
इशान ने बताया हार का कारण
इशान किशन ने पंजाब से मिली हार के बाद कहा कि हम इस मैच में कम से कम 240 रन तो बना ही सकते थे, लेकिन ऐसा हो जाता है। हम अपने प्लान को ठीक से लागू नहीं कर पाए। मुझे लगा कि 219 रन अच्छा टोटल था हालांकि हम इसे बचा नहीं पाए। हमने बैटिंग में अच्छी शुरुआत की थी और हमें लगा कि 240 तक पहुंच जाएगें, लेकिन 219 भी अच्छा स्कोर था खासकर तब टीम हमारी टीम में 6-7 गेंदबाजों को देखते हुए। हमारी टीम के बल्लेबाजों को ये समझने की जरूरत है कि वो कैसे बल्लेबाजी करेंगे और क्या करने वाले है और मुझे लगता है कि इस समय हम इसी चीज में पीछे रह गए। पंजाब के लिए बाद में रन बनाना आसान हो गया था।
IPL के पहले 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर; वैभव बने नंबर 1, रजत-यशस्वी इस नंबर पर
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले यानी राजस्थान और आरसीबी मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर आ गए जबकि रजत पाटीदार ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
