भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून 2026 से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसी सीरीज से भारतीय टीम अपने मिशन टू वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत भी करने वाली है, लेकिन इस सीरीज से पहले दो दिग्गजों की फिटनेस ने चिंता बढ़ा दी है। विराट कोहली की हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए। वहीं रोहित शर्मा के भी खेलने पर सस्पेंस है। ऐसे में अब सवाल यह है कि रोहित और विराट के बिना भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है?

इशान-गिल की जोड़ी कर सकती है ओपनिंग

इशान किशन की लंबे समय बाद भारत की वनडे टीम में वापसी हुई है। निश्चित ही वह बतौर रिजर्व ओपनर भी जिम्मा संभालेंगे, क्योंकि यशस्वी जायसवाल को टीम में नहीं चुना गया है। अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं तो कप्तान शुभमन गिल और बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

विराट कोहली के बाहर होने के बाद अब जानकारी आ रही है कि ऋतुराज गायकवाड़ टीम में वापसी करेंगे। ऐसे में नंबर 3 पर उनका ही खेलना तय मान सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी साल वनडे सीरीज में ऋतुराज ने शतक भी लगाया था और नंबर 4 की जिम्मेदारी संभाली थी। दरअसल उस सीरीज में श्रेयस अय्यर नहीं थे और अब उनकी वापसी होना तय है और नंबर 4 की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

हार्दिक या नितीश में से किसी एक को मौका?

आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पंड्या भी चोटिल हो गए थे। उनका भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस पर हुआ है। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो नितीश कुमार रेड्डी का खेलना तय मान सकते हैं। अगर हार्दिक फिट होते हैं तो निश्चित ही वह प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे। ऐसे में अगर टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाना पड़ा फिर नितीश को जगह मिल सकती है। ऐसे में एक नियमित पेसर कम हो जाएगा।

रोहित-विराट के बिना भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी/हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

विराट कोहली के रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट, रजत पाटीदार को मिल सकती है उपकप्तानी

13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अलावा रजत पाटीदार को लेकर भी खबरें हैं कि वह ट्राई सीरीज में उपकप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर