आईसीसी के द्वारा जारी की गई ताजा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन का जलवा कायम है तो वहीं वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा को नुकसान हुआ और वो एक स्थान नीचे आ गए जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 स्थान का छलांग लगाया और वो टॉप-10 में शुमार हो गए। वहीं वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गए।

श्रेयस अय्यर ने लगाई छलांग, इशान टॉप पर मौजूद

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में नाबाद 102 रन की पारी खेलने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को ताजा रैंकिंग में 18 स्थान का फायदा हुआ और वो अब 7वें स्थान पर पहुंच गए जबकि तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 10वें स्थान पर खिसक गए। आईसीसी टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि अभिषेक शर्मा भी दूसरे स्थान पर कायम हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बने हुए हैं।

विराट कोहली तीसरे नंबर पर आए, गिल हैं नंबर 1

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के बावजूद विराट कोहली को नुकसान हुआ और वो दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए जबकि अब दूसरे नंबर पर डेरिल मिचेल आ गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार रहा था और वो पहले की तरह से ही चौथे स्थान पर हैं। शाई होप अब छठे नंबर पर आ गए जबकि बाबर आजम एक पायदान नीचे गिरकर अब 7वें नंबर पर आ गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतकीय पारी खेलने वाले बैटर केएल राहुल को भी काफी फायदा हुआ और वो अब ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 स्थान की छलांग के साथ 10वें नंबर पर आ गए।

कुलदीप यादव नीचे फिसले, अक्षर को फायदा

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ताजा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में नुकसान हुआ और वो 5वें स्थान से छठे स्थान पर आ गए। गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में राशिद खान अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं अगर टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो इसमें अक्षर पटेल ने 16 स्थान की छलांग लगाते हुए 7वें स्थान पर जगह बना ली तो वहीं जसप्रीत बुमराह को 3 स्थान का फायदा हुआ और वो 10वें स्थान पर अब आ गए हैं। राशिद खान को एक स्थान का फायदा हुआ और वो अब दूसरे से पहले नंबर पर चले गए।

इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय

इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)