आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में हैरी ब्रुक, वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल और टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। इसके अलावा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को फायदा हुआ है और वो टॉप-5 में पहुंच गए जबकि तिलक वर्मा को ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ।

इशान किशन नंबर 1, श्रेयस की टॉप-5 में एंट्री

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं जिनका रेटिंग अंक 904 है जबकि अभिषेक 891 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन रहा है। वहीं भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों में अच्छे प्रदर्शन का फायदा हुआ और वो 3 स्थान की छलांग के साथ चौथे नंबर पर आ गए जबकि तिलक वर्मा एक स्थान की छलांग लगाकर 10वें से 9वें नंबर पर आ गए।

टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग

हैरी ब्रुक-शुभमन गिल नंबर 1 पर काबिज

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो पहले नंबर पर हैरी ब्रुक बने हुए हैं जिनके 861 रेटिंग अंक हैं जबकि ऋषभ पंत 7वें तो वहीं शुभमन गिल 9वें स्थान पर हैं। टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में एडम मार्करम अब 4 स्थान की छलांग के साथ 10वें स्थान पर आ गए। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल 841 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले केएल राहुल 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग

टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम चौथे स्थान पर मौजूद है जबकि वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं टी20आई टीम रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया इसमें दूसरे नंबर पर मौजूद है। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर हैं जबकि वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव छठे स्थान पर हैं।

टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में अक्षर पटेल को 2 स्थान का नुकसान हुआ और वो 9वें स्थान पर आ गए। टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा पहले जबकि वाशिंगटन सुंदर 7वें नंबर पर हैं। वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में अक्षर पटेल 9वें स्थान पर हैं जबकि टी20आई ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पंड्या 8वें स्थान पर हैं।

युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस की तीसरी हार, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से हराया; वॉल्टन का अर्धशतक, नहीं चले क्रिस गेल

युवराज सिंह ने इस सीजन के पहले मैच में कप्तानी की थी जिसमें भारत को जीत मिली थी, लेकिन वो दूसरे मैच में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें मैच में फिर से टीम की कप्तानी की और भारत को इन तीनों मैच में लगातार हार मिली। दूसरे मैच में हरभजन सिंह ने कप्तानी की थी और उस मैच को भी भारत ने गंवा दिया था। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)