इशान किशन को आईपीएल 2026 के 10वें मैच में लखनऊ के हाथों 5 विकेट से हार मिली। इस मैच में मिली हार के बाद इशान किशन ने बताया कि आखिर उनकी टीम से कहां गलती हुई और किस वजह से टीम को हार मिली। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ को जीत का श्रेय दिया साथ ही ये भी बताया कि उनकी टीम को किस कमी को दूर करने की जरूरत है।

इशान किशन ने मैच के बाद कहा कि नहीं, मुझे लगता है कि ये एक बहुत अच्छा मैच था, लेकिन बोर्ड पर स्कोर का टोटल काफी नहीं था। हालांकि टीम के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और प्लान के मुताबिक सही जगह पर बॉलिंग की। लखनऊ के खिलाफ हमारी फील्डिंग भी शानदार रही और खिलाड़ियों ने जान लगा दी, लेकिन इस तरह से टोटल में एक या दो बाउंड्री मैच का रुख बदल सकती है।

बैटिंग पर है काम करने की जरूरत

इशान ने कहा कि हमें हार जरूर मिली, लेकिन जिस तरह से हमने संघर्ष किया उससे में काफी खुश हूं। हमारे 4 विकेट जल्दी गिर गए और इतनी जल्दी अगर 4 विकेट गिर जाएं तो दूसरे बल्लेबाजों पर भी दवाब आ जाता है। मैं हेनरिक क्लासेन और नितिश राणा की तारीफ करना चाहूंगा जिन्होंने स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। उन दोनों ने जरूरत के मुताबिक बैटिंग की, लेकिन हां हमें बैटिंग पर काम करने की जरूरत है क्योंकि शुरुआत में इतने सारे विकेट गिर जाएं तो विरोधी टीम के लिए काम आसान हो जाता है।

इशान ने आगे कहा हमारी गेंदबाजी अच्छी हुई, लेकिन हमें लखनऊ के बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा क्योंकि ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। इस तरह से टोटल को डिफेंड करना आसान नहीं होता, लेकिन हम मैच को आखिरी ओवर तक ले गए जिससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला। कभी-कभी जब मार्जिन ज्यादा नहीं होता तो एक या दो बाउंड्री अचानक मैच का रुख बदल देती हैं और 17वें ओवर में ठीक यही हुआ। मुझे लगता है कि हर्ष ने जबरदस्त गेंदबाजी की और हम चाहते हैं कि आने वाले मैचों में भी वह इसी तरह गेंदबाजी करे।

IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में संजू सैमसन से आगे श्रेयस अय्यर हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में इतने जीत के साथ पहले स्थान पर हैं। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)