भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से जीत लिया और अब इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में गुरुवार को खेलना है। भारत अगर ये मैच जीत जाता है तो 2-0 की अपराजेय बढ़त इंग्लैंड के खिलाफ हासिल कर लेगा और वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। दूसरे मैच में इंग्लैंड वापसी की कोशिश करेगा और जीत के पूरा जोर लगाएगा ऐसे में टीम इंडिया को अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा।
गुरनूर के खेलने पर सस्पेंस
दूसरे वनडे मैच के लिए भारत की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसका चयन एआई (गूगल जेमिनी) ने किया। एआई के मुताबिक दूसरे मैच में गुरनूर बरार की जगह प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को बनाए रखा जाएगा जिन्होंने 2 विकेट लिए थे। गुरनूर को दूसरे मैच के दौरान फिटनेस संबंधी कुछ समस्या हुई थी ऐसे में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। एआई के मुताबिक कार्डिफ में पिच अगर तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली हुई तो अर्शदीप को मौका दिया जा सकता है तो वहीं अगर पिच स्पिनरों के लिए मददगार वाली रहती है तो फिर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।
रोहित-गिल करेंगे पारी की शुरुआत
एआई ने इस मैच के लिए बल्लेबाजी क्रम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया यानी भारत के लिए पारी की शुरुआत कप्तान गिल के साथ रोहित शर्मा करेंगे। हालांकि रोहित पहले मैच में नहीं चल पाए थे तो वहीं तीसरे नंबर पर कोहली रहेंगे। कोहली ने भी पहले वनडे में निराश किया था। इसके बाद बैटिंग क्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल रहेंगे। इस टीम में तीन ऑलराउंडर शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। इसमें से सुंदर और अक्षर ने वनडे वनडे में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। बुमराह प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे जबकि इशान किशन को अपनी बारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।
AI ने चुनी दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।
इशान नंबर 1, अभिषेक दूसरे स्थान पर, तिलक फिसले; T20I बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल
आईसीसी की ताजा टी20 बैटिंग रैंकिंग में तिलक वर्मा को नुकसान हुए और वो नीचे आ गए जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
