टी20 क्रिकेट में ऐसे कई मुकाबले हुए हैं जिसमें टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। अभी भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 4 मैचों में से दोनों टीमों की तरफ से तीन मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया गया। टी20 क्रिकेट में अब 200 से ज्यादा का स्कोर एक साधारण सी बात हो गई है और लगभग हर मैच में इतना स्कोर देखने को मिलता ही है, लेकिन टी20आई में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि इशान किशन अभी टॉप-5 से बाहर हैं।
अभिषेक शर्मा हैं नंबर 1, इशान टॉप-10 से बाहर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर चल रहे हैं जिन्होंने अब तक 22 पारियों में कुल 75 छक्के लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 24 पारियों कुल 74 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। हालांकि इन दोनों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता चल रही है और कोई भी किसी को पीछे छोड़ सकता है। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 200 प्लस टीम टोटल स्कोर में कुल 65 छक्के लगाए हैं।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी हैं जिन्होंने कुल 64 छक्के वैसे मैचों में लगाए हैं जिसमें टीम का स्कोर टी20आई में 200 के पार रहा है तो वहीं क्विंटन डिकॉक इस सूची में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 57 छक्के ऐसे टीम टोटल में जड़े हैं। इशान किशन इस लिस्ट में फिलहाल तो टॉप-5 से बाहर हैं जिन्होंने 200 टीम टोटल में अब तक कुल 46 छक्के लगाए हैं और 10वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में जोस बटलर और हार्दिक पंड्या 54-54 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं जबकि ग्लेन मैक्सवेल 53 छक्कों के साथ 7वें स्थान पर हैं। फिन एलन इस लिस्ट में 8वें तो तिलक वर्मा 9वें पोजिशन पर हैं।
T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर्स
◎ 75 छक्के: अभिषेक शर्मा (22)
◎ 74 छक्के: संजू सैमसन (24)
◎ 65 छक्के: सूर्यकुमार (27)
◎ 64 छक्के: रोहित शर्मा (19)
◎ 57 छक्के: क्विंटन डिकॉक (17)
◎ 54 छक्के: जोस बटलर (22)
◎ 54 छक्के: हार्दिक पंड्या (30)
◎ 53 छक्के: ग्लेन मैक्सवेल (18)
◎ 49 छक्के: फिन एलन (12)
◎ 47 छक्के: तिलक वर्मा (22)
◎ 46 छक्के: इशान किशन (21)
ट्रैविस हेड-टॉम लैथम ओपनर, शुभमन गिल समेत 4 भारतीय शामिल; विजडन ने चुनी वर्ल्ड की मौजूदा बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11
विजडन ने बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ को रखा जबकि पांचवें स्थान पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट को रखा। वहीं टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को शामिल किया और उन्हें बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर जगह दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
