भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में ज्यादा अच्छी बैटिंग नहीं कर पाए और उन्होंने 11 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए। श्रेयस ने इस 16 रन की पारी के दम पर टी20आई में भारत में अपने 1000 रन पूरे किए और वो भारतीय धरती पर टी20आई में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर आ गए।
इशान किशन टॉप-3 से बाहर
भारत में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 45 पारियों में कुल 1577 रन बनाए थे जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 57 पारियों में 1532 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 50 पारियों में कुल 1530 रन बनाए थे।
इशान किशन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 41 पारियों मेंं 1313 रन बनाए हैं जबकि हार्दिक पंड्या लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 53 पारियों में अब तक 1212 रन बनाए हैं। टी20आई में भारत में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा छठे स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 31 पारियों में कुल 1102 रन बनाए हैं। इस सूची में केएल राहुल भी हैं जिन्होंने 30 पारियों में 1018 रन बनाए हैं जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर आ गए जिन्होंने अब तक खेले 40 मैचों में 1007 रन बनाए हैं।
भारत में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय बैटर्स
1577 रन- विराट कोहली (45 पारी)
1532 रन- रोहित शर्मा (57 पारी)
1530 रन- सूर्यकुमार यादव (50 पारी)
1313 रन- ईशान किशन (41 पारी)
1212 रन- हार्दिक पंड्या (53 पारी)
1102 रन- अभिषेक शर्मा (31 पारी)
1018 रन- केएल राहुल (30 पारी)
1007 रन- श्रेयस अय्यर (40 पारी)
इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा
ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
