भारत को वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने शानदार पारी खेलते हुए इस मैच में नाबाद 102 रन बनाए और उन्होंने इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया। वहीं दूसरे मैच में भारत के लिए तीन विकेट लेने वाले मयंक यादव अब विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर रोस्टन चेज के साथ आ गए।

श्रेयस से आगे निकले शाई होप, इशान टॉप-3 से बाहर

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 102 रन की पारी खेलने वाले शाई होप ने इस टी20 सीरीज में अब तक खेले 2 मैचों में कुल 154 रन बनाए हैं और उन्होंने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2 मैचों में कुल 142 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर रदरफोर्ड हैं जिन्होंने 2 मैचों में 140 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं जिनके नाम 2 मैचों में अब 93 रन हो गए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर इशान किशन पहुंच गए हैं जिन्होंने दूसरे मैच में 43 रन की पारी खेली और दो मैचों में उन्होंने कुल 80 रन बनाए हैं। अब बात सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की करें तो इसमें रोस्टन चेज 4-4 विकेट लेकर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। नमनधीर और कुलदीप यादव 3-3 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं जबकि तीसरे स्थान पर अक्षर पटेल और शामार स्प्रिंगर 2-2 विकेट के साथ मौजूद हैं।

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
शाई होप2026-2026221154102*15482187.81101211
श्रेयस अय्यर2026-2026221142102*14261232.78100139
शेरफेन रदरफोर्ड2026-2026220140847071197.180201310
संजू सैमसन2026-2026220938246.550186010104
इशान किशन2026-202622180438049163.26000112
गेंदबाजसालमैचपारीगेंदओवर्समेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकोनॉमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
रोस्टन चेज2026-202622467.406143/2415.257.9511.500
मयंक यादव2026-20262242707643/361910.8510.500
नमन धीर2026-20262236605633/3118.669.331200
कुलदीप यादव2026-20262248808632/3328.6610.751600
अक्षर पटेल2026-202622406.418922/2644.513.352000
शामार स्प्रिंगर2026-20262230507622/643815.21500
अर्शदीप सिंह2026-20262248807911/34799.874800
अकील हुसैन2026-20262242708311/378311.854200

श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)