BCCI annual contracts for 2025-26: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साल 2025-26 के लिए अपने सालाना सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई ने इसमें हाल ही में भारतीय टी20 टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को शामिल नहीं किया। यही नहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए सालाना सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी जगह नहीं दी।
इशान किशन को आखिर क्यों नहीं दी गई जगह
बीसीसीआई ने जो वार्षिक अनुबंध जारी किया है वो 2025-26 के लिए है और ये अनुबंध पिछले वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाते हैं। चूंकि इशान किशन ने पिछले सीजन में (2024-25) भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था इसलिए वो इस सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंधों के लिए पात्र नहीं थे। हालांकि अगर वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो शायद उन्हें अगली बार इसमें शामिल किया जा सकता है। इशान किशन को 2024-25 के लिए बीसीसीआई ने वार्षिक अनुबंध में शामिल किया था।
शमी को हुआ 5 करोड़ का नुकसान
बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला करते हुए मो. शमी को भी ताजा वार्षिक अनुबंध का हिस्सा नहीं बनाया। शमी पिछली बार ग्रुप ए का हिस्सा थे और उन्हें बीसीसीआई से 5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, लेकिन इस बार उन्हें पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। यानी शमी को पूरे 5 करोड़ का नुकसान हुआ। शमी को इसमें शामिल नहीं किए जाने के बाद अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर भी सवाल उठ गए। शमी को अलावा सरफराज खान, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार को भी इस बार वार्षिक अनुबंध में शामिल नहीं किया गया।
बीसीसीआई का वार्षिक अनुबंध 2025-26 के लिए
ग्रेड ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा।
ग्रेड बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।
ये खबरें भी पढ़ें
‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
