IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी यानी शनिवार को तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत फिलहाल 3-1 से आगे है और टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज को 4-1 से फिनिश करना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए भारत ने इस सीरीज के दौरान काफी प्रयोग किए और हर खिलाड़ी को आजमाया। भारत ने अपने हर कांबिनेशन को इस सीरीज के जरिए लगभग आजमा लिया। अब भारत की नजर 5वें मैच में जीतकर होगी क्योंकि टीम इंडिया चाहेगी कि वो वर्ल्ड कप में इस मैच को जीतकर मैदान पर उतरे, लेकिन इसके लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए इसका चयन एआई ने किया।
अभिषेक के साथ संजू या इशान
गूगल जेमिनी के मुताबिक पांचवें मैच के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैसमन या इशान किशन में से किसी एक को ओपनर के रूप में उतारा जा सकता है। एआई के मुताबिक संजू अच्छी लय में नहीं हैं और अगर इशान फिट हैं तो उन्हें एक मौका देने में कोई हर्ज नहीं होनी चाहिए। इशान को चौथे मैच में निगल की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था।
श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका
एआई के मुताबिक तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार खेल सकते हैं जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। बैटिंग क्रम में इसके बाद हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह होंगे। एआई के मुताबिक अक्षर पटेल इस मैच में वापसी कर सकते हैं और उनके आने के बाद भारतीय बैटिंग क्रम और मजबूत हो जाएगी।
हर्षित-कुलदीप प्लेइंग इलेवन से बाहर
पांचवें मैच के लिए एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को जगह नहीं दी और टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया तो वहीं तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया। तिरुवनंतपुरम का मैदान थोड़ा धीमा हो सकता है, इसलिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर्स का रोल अहम होगा।
गूगल जेमिनी के मुताबिक 5वें मैच के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
