आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट और टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की। टी20 रैंकिंग में जहां इशान किशन पहले नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने टॉप-5 में एंट्री मार ली है। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा भी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और वो नीचे गिरकर 9वें स्थान पर आ गए हैं।

इशान पहले स्थान पर कायम

टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं जिनका रेटिंग अंक 910 है तो वहीं अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर 819 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस को इस रैंकिंग में फायदा हुआ है और वो 6 पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए और उनका रेटिंग अंक 806 है। तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो छठे से 7वें नंबर पर आ गए जबकि जोस बटलर को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो भी 7वें से आठवें नंबर पर आ गए। तिलक वर्मा के अब 750 रेटिंग अंक हैं।

शुभमन गिल को हुआ नुकसान

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का नुकसान हुआ और वो 7वें से 9वें नंबर पर आ गए जबकि हैरी ब्रुक पहले स्थान पर बने हुए हैं। स्टीव स्मिथ को एक स्थान का फायदा हुआ और वो दूसरे स्थान पर चले गए जबकि जो रूट को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए। इस रैंकिंग में डेरिल मिचेल को फायदा हुआ और वो 9वें से 8वें नंबर पर आ गए जबकि कामिंदु मेंडिस दो स्थान की छलांग लगाते हुए 10वें नंबर पर आ गए।

जसप्रीत बुमराह को हुआ नुकसान

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन 6 स्थान की छलांग लगाते हुए 5वें नंबर पर पहुंच गए। पहले स्थान पर गेंदबाजी रैंकिंग में मिचेल स्टार्क बने हुए हैं। टी20 बॉलिंग रैंकिंग में राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि वरुण चक्रवर्ती एक स्थान के छलांग के साथ 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के गेंदबाज अबरार अहमद बने हुए हैं जबकि तीसरे नंबर पर एडम जंपा मौजूद हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-3 में मारी एंट्री, शाहबाज नंबर 2; दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप-10 बैटर

वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 132 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 में आ गए। इस लिस्ट में शाहबाज अहमद और सुदीप घरामी का जलवा बरकरार है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)