भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की जिसमें इशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। ताजा रैंकिंग में तिलक वर्मा को नुकसान हुआ और वो दो स्थान फिसलकर 8वें स्थान पर आ गए। वहीं वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने-अपने स्थान पर कायम हैं। आईसीसी द्वारा जारी टी20आई बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं जिसमें इशान, अभिषेक और तिलक मौजूद हैं।
इशान किशन नंबर 1, तिलक को हुआ नुकसान
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को ताजा रैंकिंग में 892 रेटिंग अंक मिले हैं और वो पहले स्थान पर हैं जबकि अभिषेक के अब 858 रेटिंग अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा अब 8वें नंबर पर आ गए जिनके 733 रेटिंग अंक हैं जबकि ताजा रैंकिंग में जोस बटलर को फायदा हुआ है और वो छठे नंबर पर आ गए हैं। बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ और अब उनके 748 रेटिंग अंक हैं जबकि हैरी ब्रुक ने 12 स्थान का छलांग लगाया और वो 7वें नंबर पर आ गए जिनके 734 रेटिंग अंग हैं। ब्रुक ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादारन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे।

वनडे रैंकिंग में गिल, रोहित, कोहली अपने स्थान पर मौजूद
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया और इसके बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर जबकि रोहित शर्मा चौथे तो वहीं विराट कोहली तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल पहले स्थान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक टॉप-10 से बाहर हो गए और वो वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर आ गए। वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो अब 7वें नंबर पर आ गए जबकि शाई होप एक स्थान के फायदे के साथ अब छठे नंबर पर आ गए।

गिल अब डेरिल मिचेल से आगे; भारत-इंग्लैंड मैच के बाद 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 खिलाड़ी
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तानी पारी खेली और शतक के करीब आकर उससे चूक गए। गिल रिटायर आउट हो गए, लेकिन अपनी पारी के दम पर वो डेरिल मिचेल से आगे जरूर निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
