भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और इससे ठीक एक दिन पहले आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज इशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। इशान किशन के 892 रेटिंग अंक हैं जबकि अभिषेक शर्मा अभी उनसे पीछे चल रहे हैं और उनके 858 रेटिंग अंक हैं यानी अभिषेक फिलहाल तो इशान से काफी पीछे हैं।

पहले स्थान पर बने हुए हैं इशान

इशान किशन पिछले तीन सप्ताह से लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि अभिषेक शर्मा उनसे पीछे चल रहे हैं। ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जिनके अभी 848 रेटिंग अंक हैं। इस रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस को एक अंक का नुकसान हुआ है और वो अब टॉप-10 से बाहर हो कर 11वें स्थान पर चले गए हैं जिनके 702 रेटिंग अंक हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श को भी एक अंक का नुकसान हुआ है और वो 9वें से 10वें नंबर पर खिसक गए जिनके 706 रेटिंग अंक हैं।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट को 2 अंक का फायदा हुआ और वो टॉप-10 में एंट्री मारते हुए अब 9वें स्थान पर आ गए। ब्रायन के अब 716 रेटिंक अंक हैं। इस रैंकिंग में यानी टॉप-10 में भारतीय टी20 टीम के कप्तान तिलक वर्मा भी 8वें स्थान पर 733 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं। इंग्लैंड के तूफानी बैटर जोस बटलर छठे जबकि टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रुक 7वें स्थान पर हैं। बटलर के 748 रेटिंग अंक हैं जबकि हैरी ब्रुक के 734 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट 799 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोहित नंबर 1, कोहली-गिल-श्रेयस सब पीछे; वनडे में चेज करते हुए इस दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय

रोहित शर्मा इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक भारत की तरफ से वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

वैभव को किस तरह से बना सकते हैं दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेटर, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बताया

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का मानना है कि 15 साल के वैभव की आचोलना 2-3 मैचों के प्रदर्शन के आधार पर करना ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि वैभव को किस तरह से दुनिया का बेस्ट क्रिकेटर बनाया जा सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)