आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें इशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है तो वहीं भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे सूर्यकुमार को जोर का झटका लगा और वो टॉप-10 से बाहर हो गए। वहीं इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथेल ने 7 स्थान का छलांग लगाया और उनकी टॉप-10 में एंट्री हो गई। ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में अब 3 भारतीय शामिल हैं।

इशान किशन रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम

इस रैंकिंग में इशान किशन पहले स्थान पर मौजूद हैं जिनके 897 रेटिंग अंक हैं जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं जिनके 881 रेटिंग अंक हैं। तिलक वर्मा पहले की तरह से ही छठे स्थान पर बने हुए हैं और उनके 721 रेटिंग अंक हैं। भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को 5 स्थान का नुकसान हुआ और वो अब 13वें स्थान पर आ गए और उनके अब 687 रेटिंग अंक हैं। वहीं भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 76 रन की पारी खेलने वाले जैकब बेथेल 7 स्थान का छलांग लगाते हुए 8वें नंबर पर आ गए।

आईसीसी की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिले और इस रैंकिंग में डेरिल मिचेल पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि दूसरे नंबर पर शुभमन गिल, तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा बने हुए हैं। वनडे टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद हैं। टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो शुभमन गिल को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो छठे से 7वें नंबर पर आ गए जबकि यशस्वी जायसवाल 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

भारत टॉप-4 से बाहर, पाकिस्तान सबसे फिसड्डी; श्रीलंका-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इस टेस्ट मैच के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 205-27 की अंकतालिका कुछ ऐसी है। भारत फिलहाल टॉप-4 से बाहर है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

श्रेयस ने बताया भारत को क्यों मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई टीम इंडिया

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर मैच गंवा दिया। इस मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 3 विकेट लिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)