भारत के बेशक न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 3 विकेट से हार मिली, लेकिन इस मैच में इशान किशन की बैटिंग काफी शानदार रही जिन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया। इशान किशन ने इस मैच में 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के व 5 चौके लगाए। इन 5 छक्कों के दम पर इशान किशन ने हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया और साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 में शामिल हो गए।

हैरी ब्रुक से आगे निकले इशान किशन

इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में 5 छक्के अपनी पारी के दौरान लगाए और इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20 को मिलाकर) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इशान किशन ने इस साल अब तक खेले 42 मैचों में 68 छक्के लगाए हैं। वहीं हैरी ब्रुक अब चौथे नंबर पर खिसक गए जिन्होंने 39 मैचों में 66 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं जिन्होंने 39 मैचों में 86 छक्के अब तक लगाए हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर करनबीर सिंह हैं जिन्होंने अब तक खेले 24 मैचों में 78 छक्के लगाए हैं तो वहीं 5वें स्थान पर वेस्टइंडीज के बैटर शिमरोन हेटमायर हैं जिन्होंने 22 मैचों में 54 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले 30 मैचों में 50 छिक्स जड़े हैं। (ये आंकड़े क्रिकइंफो के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं)

2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
अभिषेक शर्मा2026-202639391115311330.34562205.1628710986
करनबीर सिंह2026-20262424389516442.61484184.912427278
इशान किशन2026-202642413139412536.68832167.5428314568
हैरी ब्रुक2026-202639435186020248.941521122.28411117866
शिमरोन हेटमायर2026-2026232237428539.05446166.360415254
शाई होप2026-2026303061336162*55.66145292.0157210351
संजू सैमसन2026-20263030181097*27.93467173.440828050
दासुन शनाका2026-2026262315459724.77336162.20412544
धीरेन मुर्जी गोंडारिया2026-2026151436039454.81351171.790614643
शेरफेन रदरफोर्ड2026-2026262276658444.33444149.770614643
कुशल भरतल2026-20262121276912940.47574133.973227942
ग्लेन फिलिप्स2026-202624235102910757.16782131.5835010542

रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)