भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी और 15 अगस्त से एक्शन में नजर आएगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले अगर बात इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल यानी साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की हो तो इसमें तीन भारतीय बैटर शामिल हैं। इस लिस्ट में इशान किशन, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। कमाल की बात ये है कि शिवम दुबे फिलहाल तो अभिषेक शर्मा से आगे चल रहे हैं।

इशान किशन हैं तीसरे स्थान पर

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में यानी क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और टी20आई को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रिया के बैटर करणवीर सिंह मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 24 मैचों में कुल 78 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के तूफानी बैटर शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं जिन्होंने 18 मैचों में 50 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन हैं जो इस साल यानी साल 2026 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर 28 मैचों में 49 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे 7वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 25 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा इस सूची में 9वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने इस साल अब तक खेले 23 मैचों में 31 छक्के लगाए हैं। दसवें स्थान पर इस लिस्ट में क्रोएशिया के बल्लेबाज कॉनर मैथ्यू कैरोल हैं जिन्होंने 5 मैचों में ही 30 छक्के लगाए हैं। हैरी ब्रुक इस लिस्ट में 5वें नंबर पर 26 मैचों में 42 छक्के लगाकर मौजूद हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें आगे बदलाव हो सकते हैं।)

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
करणवीर सिंह2026-20262424389516442.61484184.912427278
शिमरोन हेटमायर2026-2026181836618544.06405163.20404150
इशान किशन2026-20262827098612536.5158017026210449
कुशल भुरतेल2026-20261919276512945560136.63217942
हैरी ब्रुक2026-2026262941078136*43.12866124.482719842
आदिल बट्ट2026-20261111253211659.11305174.423205335
शिवम दुबे2026-2026252164886632.53285171.220222934
हामिद शाह2026-20269915319566.37326162.880504132
अभिषेक शर्मा2026-2026232315148423.36277185.550565731
कॉनर मैथ्यू कैरोल2026-2026551395150*98.75199198.491303030

रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)