वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मैच में इशान किशन ने बेंगलुरु में छोटी, लेकिन असरदार पारी खेली और अपनी पारी में 2 छक्के लगाते हुए वो अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए। इशान किशन अब एक साल में टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।
इशान किशन तीसरे नंबर पर पहुंचे
इशान किशन ने 5वें टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 छक्के और 3 चौके लगाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300.00 का रहा। इन 2 छक्कों के दम पर इशान किशन अब एक साल में टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 55 छक्के लगा चुके हैं और उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2025 में कुल 54 छक्के लगाए थे।
हालांकि एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर भी हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 70 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 68 छक्के लगाए थे। अभिषेक चौथे नंबर पर भी हैं जबकि शिमरोन हेटमायर ने साल 2026 में अब तक कुल 48 छक्के लगाए हैं और वो लिस्ट में 5वें स्थान पर मौजूद हैं।
T20I में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)
70 छक्के- अभिषेक शर्मा 2026 में
68 छक्के- सूर्यकुमार यादव 2022 में
55 छक्के- ईशान किशन 2026 में
54 छक्के- अभिषेक शर्मा 2025 में
48 छक्के- शिमरोन हेटमायर 2026 में
इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
