वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए रांची में 22 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली। इशान अपने अर्धशतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने प्रभावित करने वाली पारी खेली। इशान ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 8 बाउंड्रीज (2 छक्के, 6 चौके) लगाए और उन्होंने पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मोहम्मद रिजवान से आगे निकले इशान किशन
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20आई मैच में कुल 8 बाउंड्रीज लगाए और टी20आई में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गए। इशान ने साल 2026 में अब तक कुल 164 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि रिजवान ने साल 2021 में कुल 161 बाउंड्रीज लगाए थे। रिजवान अब लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए जबकि पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 174 बाउंड्रीज लगाए थे।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 146 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर भी अभिषेक ही हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 139 बाउंड्रीज लगाए थे। ब्रायन बेनेट इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 135 बाउंड्रीज लगाए थे। बाबर आजम 7वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 116 बाउंड्रीज लगाए थे। पॉल स्टार्लिंग ने 2019 में 110 बाउंड्रीज लगाए थे और वो लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं।
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-10 बैटर (फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी)
174 बाउंड्रीज (106 चौके और 68 छक्के) – सूर्यकुमार (2022)
164 बाउंड्रीज (113 चौके एवं 51 छक्के) – इशान किशन (2026)
161 बाउंड्रीज (119 चौके एवं 42 छक्के) – मोहम्मद रिजवान (2021)
146 बाउंड्रीज (83 चौके एवं 63 छक्के) – अभिषेक शर्मा (2026)
139 बाउंड्रीज (85 चौके एवं 54 छक्के) – अभिषेक शर्मा (2025)
135 बाउंड्रीज (109 चौके और 26 छक्के) – ब्रायन बेनेट (2025)
116 बाउंड्रीज (99 चौके एवं 17 छक्के) – बाबर आजम (2021)
110 बाउंड्रीज (90 चौके और 20 छक्के) – पॉल स्टर्लिंग (2019)
104 बाउंड्रीज (61 चौके और 43 छक्के) – सूर्यकुमार यादव (2023)
103 बाउंड्रीज (67 चौके और 36 छक्के) – केविन ओ’ब्रायन (2019)
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
