साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के किसी व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात होती है तो इशान किशन का नाम उस लिस्ट में जरूर होता है। पिछले साल तक यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर था लेकिन यह साल उनके लिए एक के बाद एक नई उंचाईयां लेकर आ रहा है। उन्होंने टी20 टीम में वापसी की, वनडे टीम में लौटे और बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। उसी में से एक रिकॉर्ड सभी फॉर्मेट मिलाकर साल 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों का, जिसमें इशान नंबर 1 पर हैं।

खास बात यह है कि सिर्फ 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी इस लिस्ट में एंट्री कर ली है। वैभव के नाम 6 मैचों में ही 14 छक्के दर्ज हैं और वह टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। उनके अलवा अभिषेक शर्मा लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन भी इसका हिस्सा हैं। इशान ने इस साल भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 49 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं। वहीं शिवम दुबे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

रोहित और वैभव बराबरी पर

रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं और उन्होंने अब तक 2026 में वैभव के बराबर ही 14 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी भी अभी एक ही फॉर्मेट टी20 इंटरनेशनल खेलते हैं। वहीं टेस्ट और टी20 से रिटायर होने के बाद रोहित भी भारत के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट वनडे इंटरनेशनल का हिस्सा हैं। टॉप 10 की इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं वनडे के उपकप्तान और टेस्ट के कप्तान श्रेयस अय्यर।

2026 में Test+ODI+T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीरन100s50s0s4s6s
इशान किशन282798626210449
शिवम दुबे25214880222934
अभिषेक शर्मा23235140565731
संजू सैमसन14144000323728
सूर्यकुमार यादव14144840414624
तिलक वर्मा19194620303622
हार्दिक पंड्या14122860211720
वैभव सूर्यवंशी661930201614
रोहित शर्मा993791104514
श्रेयस अय्यर19195300314213

इशान-शुभमन टॉप पर बरकरार; बाबर आजम की शीर्ष 10 में एंट्री, ऋषभ पंत को नुकसान; ICC की ताजा रैंकिंग जारी

आईसीसी ने वनडे, टेस्ट और टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी हैं। टी20 बल्लेबाजों में इशान किशन टॉप पर हैं और वनडे बल्लेबाजों में शुभमन गिल नंबर 1 हैं। वहीं टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग के टॉप 10 में बाबर आजम की एंट्री हो गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर