भारत को बेशक वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। संजू ने इस मुकाबले में 4 छक्के और 9 चौकों के साथ 41 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा।

संजू सैमसन ने अपनी इस 82 रन की पारी के दम पर साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में (टेस्ट, वनडे, टी20आई को मिलाकर) रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए। वहीं तिलक वर्मा भी अब केएल राहुल से आगे निकल गए।

संजू सैमसन ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

संजू सैमसन ने साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक खेले 22 मैचों में 628 रन बनाए हैं और वो रोहित शर्मा से आगे निकल गए। संजू अब साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए जबकि अब तक 12 मैचों में 604 रन बना चुके रोहित शर्मा छठे स्थान पर खिसक गए।

इस साल अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर इशान किशन मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 36 मैचों में 1259 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 15 मैचों में 1095 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिनके बल्ले से 31 मैचों में 852 रन निकले हैं। श्रेयस अय्यर इस सूची में 770 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

इशान किशन- 1259 रन
शुभमन गिल- 1095 रन
अभिषेक शर्मा- 852 रन
श्रेयस अय्यर- 770 रन
संजू सैमसन- 628 रन
रोहित शर्मा- 604 रन
तिलक वर्मा- 580 रन
केएल राहुल- 558 रन
विराट कोहली- 552 रन
शिवम दुबे- 539 रन

इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)