न्यूजीलैंड के खिलाफ इशान किशन जब चौथे मैच में इंजरी से वापस लौटे थे तब डक पर आउट हो गए थे, लेकिन 5वें मैच में उन्होंने टीम के लिए अहम अर्धशतकीय पारी तब खेली जब दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैसमन दोनों सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इशान ने कप्तान श्रेयस के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने का काम किया और बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए।
इशान किशन बने नंबर 1, रिजवान दूसरे नंबर पर
इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ हैमिल्टन में 5वें मैच में 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके भी लगाए। इशान का स्ट्राइक रेट इन मैचों में 190.62 का रहा था। इशान ने अपनी पारी में लगाए 5 चौकों की मदद से एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वो एक कैलेंडर वर्ष में टी20आई में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इशान ने साल 2026 में अब तक कुल 127 चौके लगाए हैं जबकि उनके साथ पहले नंबर पर करनबीर सिंह भी हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 127 चौके लगाए थे।
इस लिस्ट में यानी टी20आई में एक साल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 119 चौके लगाए थे तो वहीं अभिषेक शऱ्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ब्रायन बेनेट के साथ संयुक्त रूप से मौजूद हैं। अभिषेक ने साल 2026 में अब तक कुल 109 चौके लगाए हैं जबकि ब्रायन बेनेट में साल 2025 में कुल 109 चौके लगाए थे। इस सूची में सूर्यकुमार यादव 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 106 चौके लगाए थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप-5 बैटर
127 चौके – इशान किशन (2026)
127 चौके – करणबीर सिंह (2025)
119 चौके – मोहम्मद रिजवान (2021)
114 चौके – प्रशांत कुरूप (2025)
109 चौके – ब्रायन बेनेट (2025)
109 चौके – अभिषेक शर्मा (2026)
106 चौके – सूर्यकुमार यादव (2022)
रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
