इशान किशन के लिए साल 2026 बेहतरीन साबित हुआ है। इसी साल भारतीय टीम में वापसी के बाद उन्होंने वनडे और टी20 टीम में जगह बनाई। आईपीएल, दलीप ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यही कारण है कि टी20 क्रिकेट में वह साल 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

वहीं भारतीय टीम के ही बल्लेबाज और घातक ओपनर अभिषेक शर्मा लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। यह दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिचेल मार्श से आगे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के फिन एलन और टी20 इंटरनेशनल के टॉप रन स्कोरर जोस बटलर पांचवें स्थान पर हैं। 15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भी साल 2026 में धूम तो खूब मचाई, लेकिन इस लिस्ट के टॉप 10 में वैभव नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के हीरो और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन भी टॉप 10 की इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। सैमसन ने इस साल अब तक 113 चौके और 64 छक्के समेत टी20 क्रिकेट में कुल 177 बाउंड्रीज लगाई हैं।

वहीं वैभव ने अब तक टी20 और टी20 इंटरनेशनल समेत इस फॉर्मेट में साल 2026 में 85 चौके और 90 छक्के समेत 175 बाउंड्री लगाई हैं। टॉप 10 की इस लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज ही शामिल हैं। वहीं संजू सैमसन 13वें और वैभव सूर्यवंशी 14वें स्थान पर मौजूद हैं।

साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकशून्यचौकेछक्केकुल बाउंड्री (4s+6s)
इशान किशन4747172410339.18990174.14113417984263
अभिषेक शर्मा47471484135*32.97721205.8221210139111250
मिचेल मार्श3737154411142.88968159.50211014695241
फिन एलन5352149610131.16828180.67364131101232
जोस बटलर5350152313136.26958158.97111214378221
टिम सीफर्ट48471522105*35.39974156.26214413880218
लुहान डी प्रेटोरियस40391438188*41.08858167.59310412880208
रियान रिकल्टन42421390123*39.71817170.1327210996205
जेम्स विंस3939134812536.43884152.4829215150201
साहिबजादा फरहान38371322106*37.77874151.2539212764191

(नोट: आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

अभिषेक ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, सूर्या-विराट नंबर 1; T20I में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी 69 रन की पारी के दौरान 5 छक्के और 6 चौके लगाए। अभिषेक ने अब इविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया और उन्होंने 12वीं बार टी20आई की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर