इशान किशन ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में जैसे ही मैदान पर कदम रखा उन्होंने इतिहास रच दिया। इशान किशन इस सीजन में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। पैट कमिस जब तक टीम के साथ नहीं जुड़ते इशान इस जिम्मेदारी को निभाते हुए नजर आएंगे।
हैदराबाद की कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय बने इशान किशन
आईपीएल के 19वें सीजन में इशान ने जैसे ही आरसीबी के खिलाफ मैदान पर कदम रखा वो इस लीग में हैदराबाद की कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले आईपीएल में ओवरऑल हैदराबाद की सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी केन विलियमसन थे जिन्होंने 27 साल 244 दिन की उम्र में इस टीम की कप्तानी की थी।
डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में केन विलियमसन को हैदराबाद कप्तानी सौंपी गई थी जिन्हें आईपीएल 2018 में बैन कर दिया गया था। विलियमसन ने हैदराबाद को उस सीजन के फाइनल तक पहुंचाया था जहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने वापस की, लेकिन वो केन विलियमसन की कप्तानी में ही खेलते रहे। हालांकि आईपीएल 2020 से पहले उन्हें एक बार फिर से हैदराबाद का कप्तान बनाया गया था।
27 साल 253 दिन की उम्र में इशान ने की हैदराबाद की कप्तानी
इशान किशन से पहले तीन भारतीय खिलाड़ी जैसे कि शिखर धवन, मनीष पांडे और भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद की कप्तानी की थी। अब इशान ऐसा करने वाले चौथे भारतीय भी बने और इशान ने 27 साल 253 दिन की उम्र में हैदराबाद की कप्तानी करने का गौरव हासिल किया। इशान को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में खरीदा था और पिछले सीजन में इशान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था फिर भी इस टीम ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा।
ये खबरें भी पढ़ें
