इशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हरारे में विरोधी टीम पर हल्ला बोल दिया और शानदार पारी खेली, लेकिन वो शतक लगाने से चूक गए। इशान की पारी में टीम को मजबूत स्थिति में लाने का काम किया। इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले दो विकेट सिर्फ 29 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए इशान का बल्ला जमकर चला और उन्होंने बेहतरीन पारी खेली।

इशान ने खेली 81 रन की पारी

इशान ने इस मैच में अपना अर्धशतक 31 गेंदों पर पूरा किया था और इसके बाद उन्होंने 44 गेंदों पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा। ये साल 2026 में टी20 प्रारूप में उनका 13वां अर्धशतक रहा और उन्होंने अब अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। इशान अब टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने साल 2023 में 13 बार 50 प्लस पारी खेली थी जबकि इन चारों ने ये कमाल एक साल में 12-12 बार किया था।

टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज

◎ 18: विराट कोहली (2016)
◎ 14: सूर्यकुमार (2022)
◎ 14: केएल राहुल (2019)
◎ 13: इशान किशन (2026)
◎ 13: सूर्यकुमार यादव (2023)
◎ 12: अभिषेक शर्मा (2025)
◎ 12: यशस्वी जयसवाल (2023)
◎ 12: केएल राहुल (2022)
◎ 12: ऋषभ पंत (2018)

इशान ने की सूर्यकुमार-कोहली की बराबरी

इशान किशन ने टी20आई क्रिकेट में साल 2026 में 7वीं बार 50 प्लस की पारी खेली और वो अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में सूर्यकुमार पहले नंबर पर भी हैं जिन्होंने साल 2022 में ऐसा 11 बार किया था।

एक वर्ष में भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा बार 50प्लस स्कोर

◎ 11: सूर्यकुमार यादव (2022)
◎ 09: विराट कोहली (2022)
◎ 07: ईशान किशन (2026)
◎ 07: सूर्यकुमार (2023)
◎ 07: विराट कोहली (2016)

यशस्वी-राहुल ओपनर, बुमराह-जडेजा IN, नीतिश-सुंदर OUT; श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए संभावित भारतीय टीम

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। इस टीम में बुमराह-जडेजा की वापसी हो सकती है जबकि नीतिश-सुंदर चोटिल होने की वजह से शायद टीम का हिस्सा नहीं बन पाएं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

अभिषेक हैं इशान से आगे, सूर्या टॉप पर; T20I में एक कैलेंडर वर्ष में बाउंड्रीज से 500+ रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यां हैं जबकि अभिषेक शर्मा इशान किशन से इस लिस्ट में आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)