न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में शनिवार (31 जनवरी) को इशान किशन ने विस्फोटक शतक जड़ा। इशान की इस पारी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को अच्छी खबर दी तो संजू सैमसन की दिक्कत बढ़ा दी। टी20 वर्ल्ड कप टीम में बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के तौर चुने गए इशान ने प्लेइंग 11 के लिए दावेदारी ठोक दी है। तिलक वर्मा की वापसी होने पर इशान भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हुए तो हैरानी की बात होगी। पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे सैमसन ने आखिरी टी20 में सिर्फ 6 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में इशान किशन ने चौके से 28 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने अगली 6 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इशान को 47 से 81 रन तक पहुंचने में सिर्फ 7 गेंद लगे। उन्होंने 7 गेंद पर लगातार बाउंड्री लगाए। भारतीय टीम का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन था। 13वें ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 155 रन हो गया। इशान कि अर्धशतक से शतक तक पहुंचने में सिर्फ 14 गेंद लगे।
T20 वर्ल्ड कप: मैच फिट हुआ यह खिलाड़ी, भारतीय टीम से इस दिन जुड़ेगा
इशान किशन की तूफानी पारी
इशान किशन ने 42 गेंद पर 6 चौके और 10 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। 43वीं गेंद पर वह आउट हुए। जैकब डफी को छक्का मारने के प्रयास में ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हुए। भारतीय टीम का स्कोर 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 233 रन था। इशान किशन ने 12वें ओवर में ईश सोढ़ी को 4 चौके और 2 छक्के जड़कर 28 रन बनाए। सोढ़ी ने दूसरी बार सीरीज में एक ओवर में 29 रन लुटाए। इससे पहले विशाखापत्तनम में भी उन्होंने 29 रन लुटाए थे।
भारतीय टीम ने 23 छक्के और 17 चौके लगाए
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। संजू सैमसन ने 6 रन बनाए। इशान किशन 103 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 63 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 17 गेंद पर 42 रन बनाए। रिंकू सिंह 8 गेंद पर 8 और शिवम दुबे 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 23 छक्के और 17 चौके लगाए।
