इशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे आ गए। एक साल में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इतने मैच के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि इसमें कुल 4 बैटर शीर्ष 10 में शामिल हैं।
इशान ने कोहली को छोड़ा पीछे
इशान किशन ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 783 रन बनाए हैं और वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे यानी 8वें नंबर पर आ गए। कोहली ने साल 2022 में कुल 781 रन बनाए थे और वो 8वें स्थान पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज मो. रिजवान हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 1326 रन बनाए थे।
टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी रिजवान ही हैं जिन्होंने साल 2022 में ही 996 रन बनाए थे जबकि बाबर आजम साल 2021 में 939 रन बनाए थे और वो चौथे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा लिस्ट में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2025 में 859 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तानी बैटर साहिबजादा फरहान ने साल 2025 में 771रन बनाए थे और वो सूची में 10वें स्थान पर हैं। वैसे इशान के पास कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन (पूर्ण सदस्य)
1326 रन – मोहम्मद रिजवान (2021)
1164 रन – सूर्यकुमार यादव (2022)
996 रन – मोहम्मद रिजवान (2022)
939 रन – बाबर आजम (2021)
936 रन – ब्रायन बेनेट (2025)
859 रन – अभिषेक शर्मा (2025)
783 रन – इशान किशन (2026)
781 रन – विराट कोहली (2022)
775 रन – तंजीद हसन (2025)
771 रन – साहिबजादा फरहान (2025)
T20I में एक कैलेंडर साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
1164 रन – सूर्यकुमार यादव (2022 में, 31 पारियां)
859 रन – अभिषेक शर्मा (2025 में, 21 पारियां)
783 रन – इशान किशन (2026 में, 22 पारियां)
781 रन – विराट कोहली (2022 में, 20 पारियां)
733 रन – सूर्यकुमार यादव (2023 में, 17 पारियां)
689 रन – शिखर धवन (2018 में, 17 पारियां)
656 रन – रोहित शर्मा (2022 में, 29 पारियां)
641 रन – विराट कोहली (2016 में, 13 पारियां)
यशस्वी-राहुल ओपनर, बुमराह-जडेजा IN, नीतिश-सुंदर OUT; श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए संभावित भारतीय टीम
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। इस टीम में बुमराह-जडेजा की वापसी हो सकती है जबकि नीतिश-सुंदर चोटिल होने की वजह से शायद टीम का हिस्सा नहीं बन पाएं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
अभिषेक हैं इशान से आगे, सूर्या टॉप पर; T20I में एक कैलेंडर वर्ष में बाउंड्रीज से 500+ रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यां हैं जबकि अभिषेक शर्मा इशान किशन से इस लिस्ट में आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
