आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में हैदराबाद के तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए, लेकिन कप्तान इशान किशन ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने इस मैच में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रदर्शन को आईपीएल 2026 में भी जारी रखा और अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली और टीम को बखूबी संभालने का भी काम किया।

इशान ने 27 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

इशान किशन ने इस मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया और वो इस सीजन में अर्धशतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। इशान जब मैदान पर आए थे तब तक आरसीबी के 3 विकेट गिर गए थे और उन्होंने आते ही मैदान पर आक्रामक अंदाज दिखाना शुरू कर दिया। जहां इस मैच में रन बनाने के लिए अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नितिश रेड्डी संघर्ष करते हुए नजर आए थे वहीं इशान ने काफी आसानी से टीम के लिए रन जुटाए। इशान ने इस मैच में 38 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 8 चौके भी लगाए।

इशान किशन ने तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड

इशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के दौरान आईपीएल में 3000 रन भी पूरे कर लिए। यही नहीं इशान आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफल रहे। इशान ने आईपीएल में 3000 रन 2180 गेंदों पर पूरे किए जबकि केएल राहुल ने ये कमाल 2203 गेंदों पर किया था। राहुल 7वें नंबर पर खिसक गए।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर

ऋषभ पंत- 2028 बॉल
युसूफ पठान- 2082 बॉल
सूर्यकुमार यादव- 2130 गेंद
सुरेश रैना- 2135 गेंद
एमएस धोनी- 2152 गेंद
इशान किशन- 2180 गेंद
केएल राहुल- 2203 गेंद

ये खबरें भी पढ़ें

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; वैभव को मिला एक दिग्गज का साथ तो 4 ने लिया अभिषेक का नाम, रोहित, इशान भी लिस्ट में

वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय; रोहित-कोहली से आगे गिल, 28 साल से सचिन नंबर 1