India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ इशान किशन ने अभिषेक शर्मा (0 रन) के आउट होने के बाद भारत के लिए जमकर बैटिंग की और विरोधी टीम के गेंदबाजों को जमकर कूटा। इशान ने इस मैच में 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 77 रन की पारी खेली। इशान ने 3 छक्के और 10 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 192.50 का रहा। इशान ने अपनी पारी के दम पर 2 शानदार रिकॉर्ड भी बनाए।
इशान ने की 19 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेली और वो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारत के दूसरे ओपनर बने। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में साल 2007 में बतौर ओपनर गंभीर ने 50 प्लस की पारी खेली थी। इशान ने ऐसा कमाल 19 साल के बाद दिया यानी टी20 वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान के खिलाफ 50 प्लस की पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय बने और गौतम गंभीर की बराबरी कर ली।
इशान ने तोड़ा गंभीर का रिकॉर्ड
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेली और वो भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जिन्होंने नाबाद 82 रन की पारी साल 2022 में खेली थी।
भारत-पाकिस्तान T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बैटर
82* – विराट कोहली, मेलबर्न- 2022
79* – मोहम्मद रिजवान, दुबई- 2021
78* – विराट कोहली, कोलंबो- 2012
77 – ईशान किशन, कोलंबो- 2026
75 – गौतम गंभीर, जोबर्ग 2007
ये खबर भी पढ़ें
केएल राहुल ने लगाया बैक-टू-बैक शतक, खेली 141 रन की पारी; कप्तान देवदत्त पडीक्क्ल ने भी लगाई सेंचुरी
