टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया। इशान ने इस सीरीज के आखिरी में अपनी शतकीय पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे करते हुए श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में भी सफलता हासिल की।
श्रेयस अय्यर से आगे निकले इशान किशन
इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ खेले 5वें मुकाबले के दौरान अपने टी20आई क्रिकेट करियर में 1000 रन पूरा करने का कमाल किया और इस प्रारूप में उन्होंने अपने 1000 रन 731 गेंदों पर पूरे किए। इशान ने श्रेयस को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 737 गेंदों पर किया था। वो भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर टी20आई में 1000 रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में अब 7वें नंबर पर आ गए।
T20I में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बैटर्स
528 गेंद – अभिषेक शर्मा
573 गेंद – सूर्यकुमार यादव
679 गेंद – हार्दिक पंड्या/संजू सैमसन
686 गेंद – केएल राहुल<br>690 गेंद – तिलक वर्मा
704 गेंद – युवराज
731 गेंद – ईशान किशन<br>737 गेंद – श्रेयस अय्यर
रोहित से आगे निकले इशान किशन
इशान किशन ने टी20आई में अपने 1000 रन 36 पारियों में पूरे किए और उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया जिन्होंने ऐसा 40 पारियों में किया था। भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बैटर विराट कोहली थे जिन्होंने ऐसा सिर्फ 27 पारियों में किया था।
T20I में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर
27 पारी – विराट कोहली
28 पारी – अभिषेक शर्मा
29 पारी – केएल राहुल
31 पारी – सूर्यकुमार यादव
34 पारी – तिलक वर्मा
36 पारी – ईशान किशन
40 पारी – रोहित शर्मा
IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले वैभव; तोड़ा शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का यह रिकॉर्ड
