न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में रविवार (1 नवंबर) को भारत को खराब शुरुआत से उबराते हुए इशान किशन ने इतिहास रच दिया। इशान एक साल में टी20 इंटरेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। इशान ने इस मैच में अर्धशतक जड़कर 2026 में 1200 रन भी पूरे कर लिए। वह किसी साल में 1200 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

मिचेल सेंटनर ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद भारत ने दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा 1 और संजू सैमसन को 4 रन को 3.1 ओवर में 19 रन पर खो दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर इशान किशन ने भारत की पारी को संभाला। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी पारी की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला और सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए। अभिषेक के पास भी सूर्यकुमार यादव से आगे निकलने का मौका था, लेकिन वह चूक गए।

इशान किशन ने 32 गेंद पर 61 रन बनाए

सूर्यकुमार ने 2022 में भारत के लिए 32 टी20 मैच खेले थे और 1164 रन बनाए थे। इशान के नाम 2026 में 37 टी20 मैचों में 1220 रन दर्ज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में इशान किशन ने 32 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 190.62 का रहा।

अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं 1153 रन

अभिषेक शर्मा ने 2026 में 39 मैच की 39 पारियों में 1153 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.34 का रहा। स्ट्राइक रेट 205.16 का रहा। भारतीय टीम दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज। ऐसे में वह सूर्यकुमार से आगे निकल सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के करणबीर सिंह के नाम है। आईसीसी की फुल मेंबर टीमों में मोहम्मद रिजवान शीर्ष पर हैं।

टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीसालमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक0चौकाछक्का
करणबीर सिंह (ऑटो)202532323148811551.31851174.852132127122
मोहम्मद रिजवान (PAK)2021292681326104*73.66983134.89112211942
फियाज अहमद (बीएचआर)20254037121251105*50.04940133.081728669
इशान किशन (IND)202637*374122010336.96710171.8318312760
सूर्यकुमार यादव (IND)202231316116411746.56621187.4329210668
अभिषेक शर्मा (IND)202639*391115311330.34562205.1628710986