इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। इशान किशन ने टी20आई में अब सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। टी20आई में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं।
इशान किशन ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
इशान किशन ने टी20आई में अपने 2000 रन 69 पारियों में पूरे किए और उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि अपने 77वें मैच में हासिल किया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने टी20आई में 2000 रन 56 पारियों में पूरे किए थे जबकि रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं जिन्होंने रन के इस आंकड़े को 56 पारियों में छू लिया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने ऐसा 64 पारियों में पूरा किया था। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा तीसरे जबकि इशान किशन अब चौथे तो वहीं रोहित शर्मा 5वें नंबर पर चले गए।
T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
56 पारी – विराट कोहली
56 पारी – सूर्यकुमार यादव
58 पारी – केएल राहुल
64 पारी – अभिषेक शर्मा
69 पारी- इशान किशन
77 पारी – रोहित शर्मा
इशान ने 1345 गेंदों पर बनाए 2000 रन
इशान किशन ने टी20आई में अपने 2000 रन 1345 गेंदों पर पूरे किए और भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने ऐसा 1024 गेंदों पर किया था जबकि दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने ऐसा 1164 गेंदों पर किया था।
T20I में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने वाले टॉप-3 भारतीय
1024 गेंदें – अभिषेक शर्मा
1164 गेंदें – सूर्यकुमार यादव
1345 गेंदें – इशान किशन
रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
