इशान किशन की टी20 इंटरनेशनल और वनडे क्रिकेट टीम में शानदार वापसी हुई है। अब तैयारी है उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में तैयार करने की। इसी कड़ी में 23 अगस्त से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन की टीम का बुधवार (29 जुलाई) को ऐलान किया गया है। इस टीम में इशान किशन को कप्तान बनाया गया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को इस टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं मोहम्मद शमी भी इस टीम में शामिल हैं।

इशान, वैभव, शमी के अलावा इस टीम में अभिमन्यू ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार जैसे नामी खिलाड़ी भी शामिल हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के क्लब हाउस में ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद सभी चयनकर्ताओं ने CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी मुलाकात की। इसकी जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर की गई।

ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पूरा स्क्वाड

इशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यू ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशू सेनापति, डेनिश दास, अभिजीत सरकार।

स्टैंडबाय

आयुष लोहारुका, श्रीदम पॉल, संबित एस. बराल, शरनदीप सिंह, स्वास्तिक समाल।

कब होगा ईस्ट जोन का मुकाबला?

दलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन और साउथ जोन की टीमें सीधे सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। वहीं क्वार्टरफाइनल 1 में 23 अगस्त से ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। वहीं नॉर्थ जोन की भिड़ंत वेस्ट जोन से होगी। इसके बाद 30 अगस्त से दोनों सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। वहीं 6 सितंबर से 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले हाल ही में वेस्ट जोन की टीम का ऐलान हुआ था और ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम के कप्तान होंगे।

ऋतुराज कप्तान, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और मुशीर भी शामिल; रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए बेहतरीन टीम का ऐलान

ऋतुराज गायकवाड़ को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी टीम में सरफराज खान, मुशीर खान, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर