इशान किशन ने रविवार 31 मई को तिरुअनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो पारी खेली उसे लंबे अरसे तक याद किया जाएगा। ये पारी इशान के दिल के काफी करीब रहेगी क्योंकि ये उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक था। इशान ने बतौर विकेटकीपर टी20 में ये छठा शतक लगाया जबकि टी20 में ओवरऑल ये उनका 7वां शतक रहा।
इशान किशन ने अपने टी20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक लगाते हुए जहां एक तरफ केएल राहुल की बराबरी कर ली तो वहीं उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ दिया। वहीं 5वें मुकाबले में अपनी पारी में लगाए 10 छक्कों के दम पर उन्होंने तिलक वर्मा और रोहित शर्मा के साथ संजू के इस रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
अभिषेक-सूर्यकुमार से भी आगे रहे इशान किशन, 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगाए सबसे ज्यादा इतने छक्के
इशान ने सूर्या, संजू, ऋतुराज, गिल को एक साथ पीछे छोड़ा
इशान ने अपने टी20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक लगाया और उन्होंने सूर्या, संजू, ऋतुराज, गिल को एक साथ पीछे छोड़ दिया। दरअसल इशान अब टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। राहुल भी अब तक टी20 में 7 शतक लगा चुके हैं तो वहीं इशान ने सूर्या, संजू, ऋतुराज, गिल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 6-6 शतक लगाए हैं।
T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
9 शतक – विराट कोहली
8 शतक – रोहित शर्मा
8 शतक – अभिषेक शर्मा
7 शतक – केएल राहुल
7 शतक – ईशान किशन<br>6 शतक – ऋतुराज गायकवाड़
6 शतक – सूर्यकुमार यादव
6 शतक – संजू सैमसन
6 शतक – शुभमन गिल
इशान ने की संजू, तिलक, रोहित की बराबरी
इशान ने कीवी टीम के खिलाफ जो 103 रन की पारी खेली उसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए। इसके बाद वो टी20आई की एक पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में रोहित, तिलक, संजू की बराबरी कर ली और इन सबसे साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा 13 छक्कों के साथ मौजूद हैं।
T20I की एक पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स
13 छक्के – अभिषेक शर्मा
10 छक्के – रोहित शर्मा
10 छक्के – संजू सैमसन
10 छक्के – तिलक वर्मा
10 छक्के – ईशान किशन
